No image

भारतीय टेनिस खिलाड़ी पूरव राजा और रामकुमार रामनाथन ने लगातार दूसरा पुरुष युगल खिताब अपने नाम कर लिया है. रामकुमार और पूरव की जोड़ी ने रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में हमवतन अर्जुन काधे और साकेत माइनेनी की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-6(3) 6-3 से हराकर केपीआईटी एमएसएलटीए चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट अपने नाम किया.

इस खिताबी जीत से भारतीय जोड़ी को 3,100 डॉलर की इनामी राशि और 80 एटीपी अंक मिले. उप विजेता अर्जुन और साकेत को 1,800 डॉलर की इनामी राशि और 48 एटीपी अंक मिले. पुरुष एकल में स्ट्रेलिया के दूसरे वरीय जेम्स डकवर्थ ने ब्रिटेन के जेय क्लार्क को हराकर साल का अपना चौथा चैलेंजर खिताब जीता.

दूसरी वरीयता प्राप्त डकवर्थ ने दो घंटे और 18 मिनट चले फाइनल में कड़े मुकाबले में पांचवें वरीय प्रतिद्वंद्वी को तीन सेट में 4-6 6-4 6-4 से हराया.

‘कड़ी मेहनत का मिला इनाम’

मैं इस खिताबी जीत से बहुत खुश हूं. मुझे मेरी मेहनत का फल मिला है. मैं 2017 से टेनिस से दूर था. इस दौरान मेरे पाचं बड़े ऑपरेशन हुए. खिताबी जीत मैं परिवार को समर्पित करना चाहूंगा जिन्होंने मेरा सपोर्ट किया. मैं शीर्ष-100 में लौटकर खुश हूं.’- जेम्स डकवर्थ

डकवर्थ को 7, 200 डॉलर और 80 एटीपी अंक मिले. इस खिताबी जीत से डकवर्थ की शीर्ष 100 में वापसी होगी और अगले साल होने वाले ऑस्ट्रेलिया ओपन के मुख्य ड्रॉ में खेलने का उन्हें मौका मिलेगा.

Tags

Share Now

About Author

Related Post

Leave us a reply